हरिद्वार, 9 अगस्त – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आगामी उर्स मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भण्डारी द्वारा कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदों, सम्भ्रान्त नागरिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्टी में से आगामी उर्स मेला 2026 को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया, सभी से उक्त यात्रा को निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा जनता से अपेक्षित सुझाव भी मांगे गये । सभी के द्वारा इस अवसर पर पुलिस- जन सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए उर्स 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आश्वासन दिया गया। उक्त गोष्ठी में व0उ0नि0 राजेश बिष्ट व अन्य बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

