हरिद्वार, 20 अक्टूबर – दशहरा पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित साधु संतों के अखाड़ों में दशहरा के अवसर पर विशेष शस्त्र पूजन किया जाता है। कनखल में स्थित पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में साधु संतों और नागा संन्यासियों ने अखाड़े के सभी पारंपरिक और आधुनिक शस्त्रों का विधि विधान के साथ पूजन संपन्न किया।

महा निर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संन्यासी अखाड़ों में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजा की परंपरा रही है। इतिहास में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जब देश में विपत्ति आने पर संन्यासियों ने शस्त्र उठाए हैं। तभी से विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा भी चली आ रही है। महानिर्वाणी अखाड़े के पारंपरिक सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भाले के साथ-साथ आधुनिक लाइसेंसी असलहों का पूजन भी विधि विधान से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *