हरिद्वार – हरिद्वार में 100 रुपये के लिए एक फक्कड़ साधु की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतदीप क्षेत्र में चार फक्कड़ साधुओं के बीच 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 3 फक्कड़ साधुओं ने एक साधु की चिमटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पैसो के लेनदेन में साधुओं में विवाद हुआ था जिसमे एक साधु की मौत हो गई। मौके से हत्या में शामिल तीनों आरोपी फक्कड़ साधुओं को गिरफ्तार कर लिया। मृतक साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में फक्कड़ साधुओं के बीच इस तरह के खूनी संघर्ष का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

