हरिद्वार – बाल कुंभ -संस्कार परिवार देहरादून द्वारा हरिद्वार महाकुंभ के पावन अवसर पर आज कुंभ श्रंखला आयोजनों के क्रम में 11 वें बाल कुंभ का वर्चुअल आयोजन किया गया। बाल कुंभ में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कोरोना की इस दूसरी लहर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को योग, अध्यात्म, रचनात्मक कार्यों के द्वारा बनाएं रखने पर ज़ोर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला ने सामूहिक प्रयासों से ही कोरोना के खात्मे का आह्वान किया, दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का सन्देश देते हुए कला, संगीत, रचनात्मक कार्यों के द्वारा व्यस्त और मस्त रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सूत्रधार आध्यात्मिक गुरू आचार्य बिपिन जोशी ने कोरोना से भी घातक कोरोना फोबिया को बताया।


एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संजीव त्यागी ने कोरोंना संकटकाल में योग को राम बाण बताया, एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट लुधियाना के बच्चो ने सूर्य नमस्कार सहित कोरोना में लाभप्रद योग आसनों का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। हरिद्वार के बाल योगी ओम उप्रेती ने कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के दिशा निर्देशों के पालन का संकल्प कराया। इस अवसर पर डॉ मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी, योगाचार्य नीरज डोभाल, वैभव जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।


कल संगीत कुंभ का आयोजन होगा
कोरोना की प्रचण्ड लहर को देखते हुए 1100 किमी लम्बी स्वामी विवेकानंद स्मृति पदयात्रा/वाहन यात्रा जिसे कुंभ कलश के साथ उत्तराखंड के युवाओं और मातृ शक्ति को संस्कारों और स्वालंबन से जोडने के लिए अध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी जी के पावन सानिध्य में 27 अप्रैल से 5 मई तक हरिद्वार से काठगोदाम होते हुए अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट वापस स्वामी विवेकानन्द सर्किट होते हुए देहरादून आना था फिरहाल स्थगित कर दिया गया है, अनुकुल परिस्थिति होने पर यात्रा आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *