उत्तरकाशी – 14 मई को 12:15 मिनट पर दिन में बजे माँ यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यमुनोत्री रावल तीर्थ पुरोहितों ने आज इसकी घोषणा की है। यमुना छठ एवं यमुना जन्म दिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त किया तय किया गया है।
यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 मई को प्रातः 9:15 बजे यमुना जी की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं दिन में 12 बज कर 15 मिनट पर कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्म काल के लिए खोल दिए जाएंगे।
कोरोना के मद्देनजर श्रद्धालुओं को कोविड के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। ताकि किसी भी तरीके से संक्रमण को रोका जा सके।

