ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – हल्द्वानी में नशे में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, परिवहन विभाग नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। उसी के तहत दो दिनों के भीतर की गई कार्रवाई में 18 लोग ऐसे पाए गए जो नशे में गाड़ी दौड़ा रहे थे। पूरे मामले में परिवहन विभाग ने नशे में गाड़ी को दौड़ने वाले की गाड़ी को सीज करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि नशे में वाहन चलाने के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चला रखा है जिसके तहत सात टीमें गठित की गई है। शाम 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत दो दिनों के भीतर में 500 से अधिक वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की गई है, जिसमे 18 लोग ऐसे पाए गए जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। नशे में वाहन चलाने वाले सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के चलाए जा रहे अभियान में एक मामला ऐसा भी सामने आया है जहां एक बाइक सवार को रोक कर जब नशे की हालत में पकड़े जाने पर उसकी बाइक की ऑनलाइन चालान की गई तो चालान का मैसेज बाइक मालिक के मोबाइल तक पहुंचा तो बाइक मालिक हैरान हो गया, बाइक स्वामी ने परिवहन विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी बाइक मार्च में दिल्ली से चोरी हो गई थी।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *