हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले के तीन शाही स्नान सकुशल संपन्न हो गए हैं। अब केवल 27 अप्रैल को कुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान बाकी रह गया है। कुंभ मेले का सबसे अंतिम शाही स्नान केवल बैरागी संतों के लिए होता है, इस स्नान में केवल निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर अखाड़े के साधु-संत ही शाही स्नान करते हैं। हरिद्वार के बैरागी कैंप में गतिविधियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में बैरागी कैंप स्थित निर्मोही अखाड़े के कैम्प में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया गया। यह शिविर श्री आद्य शंकराचार्य धर्मोत्थान संसद एवं महावीर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया है। शिविर में बैरागी संतो और श्रद्धालुओं के आंख और दाँत की निशुल्क जाँच की जाएगी। इस दौरान पुरी शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज ने कहा की संतों का जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित होता है। संत समाज क़ो दिशा देते हैं ओर आरोग्य प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इस शिविर का लाभ लें जिसमे मौके पर ही नेत्र जांच कर निःशुल्क चश्मा दिया जायेगा।
गौरतलब है कि हरिद्वार के बैरागी कैंप में बैरागी संतों के तीनों अखाड़े निर्मोही निर्माणी और दिगंबर से जुड़े संतो ने अपने शिविर लगाए हैं। 27 अप्रैल तक इन शिविरों में भागवत, गीता, भजन, पूजन और सत्संग आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 अप्रैल को होने वाले महाकुंभ मेले के अंतिम शाही स्नान में केवल तीनो बैरागी अखाड़े ही शाही स्नान करेंगे।

इस अवसर पर सीओ अखाड़ा प्रबोध, सेक्टर मजिस्ट्रेट सचिन योगीराज, अजय ब्राह्मण्डगुरु, निर्मोही अनी अखाड़ा के श्री महंत राजेंद्र दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *