हरिद्वार – भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर दिनांक 28 मार्च को दोपहर 3:30 बजे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि 28 मार्च को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिला कार्यालय पर प्रथम बार आगमन हो रहा है जनपद के सभी 26 मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा और चुकि यह होली का भी शुभ अवसर है तो इस अवसर पर फूलों की होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित किए जाएंगे।
जिला महामंत्री विकास तिवारी आबादी सैनी ने बताया के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, दायित्व धारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री रहेंगे आज तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, जितेन चौधरी, देशपाल रोड जिला मंत्री, अनामिका शर्मा प्रवेश प्रिया, आशु चौधरी, मनोज पवार, लव शर्मा, मोहित वर्मा, रेनू शर्मा, मनु रावत, बहरोज आलम, सतीश सैनी, तेलुगू राम प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

