हरिद्वार – प्रदेश में 4 साल सरकार चलाने के बाद उत्तराखंड सरकार 18 मार्च को प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में “विकास के 4 साल बातें कम काम ज्यादा” के शीर्षक के साथ सरकार की उपलब्धियों जनता को बताने के लिये कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी विधानसभा वार उत्तराखंड की जनता को देगी।


कार्यक्रम के मद्देनजर कनखल मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि सरकार की 4 साल की उपलब्धियों से भरा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। हरिद्वार विधानसभा के सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और आमजन की सहभागिता इस कार्यक्रम में होगी इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। आज से तैयारी बैठकों का क्रम लगातार जारी हो गया है।

भाजपा के जिला महामंत्री और हरिद्वार विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक विकास तिवारी ने कहा की इस कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सभी 70 विधानसभाओं में एक ही समय पर वर्चुअल तरीके से अपना संबोधन देंगे जिसका अनुमानित समय दोपहर 12 रहेगा कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा कार्यक्रम के स्थान की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी।


भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम में टीवी स्क्रीन पर हरिद्वार विधानसभा में पिछले 4 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों की भी डॉक्यूमेंट्री चलाई जाएगी और कार्यक्रम के अंत में हरिद्वार विधानसभा की जनता द्वारा शहरी विकास मंत्री के साथ फूलों की होली भी खेली जाएगी।


बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश गौड़, मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष मनीष चौहान, राजन शर्मा, ईशान गोयल, अजय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *