हरिद्वार – आगामी लोकसभा की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही का जायजा लेने के साथ-साथ जनपद पुलिस को बिना लापरवाही संवेदनशील स्थानों पर सघन चैकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
चैकिंग के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम ने 2 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर छोटा हाथी चालक को 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम –
1- उप निरीक्षक विपिन कुमार
2- अपर उ0नि0 धनपाल
3- हे0कां0 ब्रिज किशोर
4- कां0 राकेश राणा

