हरिद्वार – नालों की बदहाली को लेकर भाजपा पार्षदों ने अम्बेडकर नगर में मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी पार्षदों ने पार्षद नेपाल सिंह के यहां एक बैठक में ज्वालापुर के सभी नालों पर चर्चा की। पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि मेयर पति हमेशा की तरह नालों पर नॉटनक्की करते नजऱ आ रहे हैं। कुछ समय पूर्व भी वो ज्वालापुर के नालों पर नोटंकी करके गए थे। उन्होंने हरिद्वार की मेयर से अनुरोध है कि नॉटनक्की बन्द कर धरातल पर कार्य किये जायें। शहर के सभी प्रमुख नाले गंदगी के अंबार से चौक पड़े है।

पार्षद नेपाल सिंह ने कहा कि उनके वार्ड 34 अम्बेडकर नगर के सभी नालो की लिस्ट बना कर मेयर को कई बार दी जा चुकी हैं। परंतु वे उस और कोई ध्यान नही दे रही हैं। स्थानीय निवासियों में इसको लेकर बहुत आक्रोश हैं। अगर जल्दी ये सभी नालों की सफ़ाई नही हुई तो मेयर कार्यालय पर स्थानीय लोगो के लेकर धरना दिया जाएगा।

पार्षद राजेन्द्र कटारिया ने कहा कि वार्ड में सभी गलियों में कुड़े के ढ़ेर लगे हैं। लेकिन मेयर इस पर कोई ध्यान नही दे रही है। बरसात में ये सारा कूड़ा लोगो के घरों में भर जाएगा, जिसके चलते लोगो के बीमार होने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता। इसलिए उनकी माँग है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई की जाए।

विरोध प्रदर्शन में राजू कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील, अनुज रसूतिया, अरविंद कुमार, मोनू, सुनी कुमार, सुमित, नवीन नास्तिक, अरूण राणा, राजेश चंचल, ललित कुमार, सुनील चंचल, राजपाल, अंकित कुमार आदि स्थानीय लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *