हरिद्वार – राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य विमल कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग कि है ईएसआई में जमा धनराशि से फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों को वैक्सीन लगाई जाए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोविड की महामारी से संघर्ष कर रहा है। उत्तराखंड राज्य भी पूरी तरह से प्रभावित है। इस महामारी से बचने हेतु टीकाकरण एक प्रमुख सुरक्षा कवच है। वर्तमान संकट काल में सामान्य व्यक्ति व सरकार का राजस्व में काफ़ी कमी आयी है। सीमित संसाधनो के बावजूद भी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से लोक कल्याण के कार्य व स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार तेज़ी से कर रही है।
उत्तराखंड राज्य में प्रमुख रूप से हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर समेत कई जनपदो में काफ़ी उद्योग कार्य कर रहे है, जिसमें लाखों कर्मचारी स्थायी व अस्थायी रूप से कार्यरत है। सभी उद्योग प्रति माह कर्मचारी सुरक्षा का अपना अंश ईएसआई के खाते में जमा कर रहे है। अभी भी ईएसआई के खाते में कई सौ करोड़ की धनराशि सुरक्षित जमा है। इसलिए इनकी मांग है कि ईएसआई फंड द्वारा प्रदेश के सभी उद्योग में कार्यरत स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों का टीकाकरण अभियान ईएसआई द्वारा प्राप्त धन राशि (जो कर्मचारियों के स्वास्थ हेतु ही उद्योगों से ली जाती है) कराए जाए। जिस से लाखों व्यक्तियों के टीकाकारण पर प्रदेश सरकार पर कोई अतिरिक्त व्यय भार भी नहीं पड़ेगा व लाखों लोग भी सुरक्षित होकर अपनी सेवाएँ जनहित में निर्भीक होकर देने के भाव में कार्य करेंगे।

