हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना काल के चलते कोविड कर्फ्यू लागू है। काम धंधे ठप होने से लोगो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। ऐसे लोगो के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा संगठन/कोविड हेल्फ़ लाइन आगे आया है। संगठन से जुड़े लोगों ने सोमवार को 83 लोगों को राशन की किट बांटी। इस दौरान हरिद्वार के एसडीएम गोपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा/ कोविड हेल्पलाइन से जुड़े पदाधिकारियों ने एसडीएम के हाथो से ही राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि उनके संगठन और कोविड हेल्पलाइन के द्वारा प्रशासन के सहयोग से निःशुल्क आरटीपीसीर टेस्ट कैम्प का आयोजन भी किया गया था, जिसमे सैकड़ों लोगों की आरटीपीसीर जाँच कराई। सोमवार को उनके द्वारा वैक्सीनशन कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें 74 लोगो को वैक्सीन लगाई गई।
सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल के चलते कई लोगो के रोजगार नही चल रहे है, ऐसे लोगो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा और कोविड हेल्पलाइन कोरोना काल की शुरुआत से ही ऐसे लोगो की मदद करती आ रही है और आगे भी उनका ये प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य लोगो से भी अपील की है कि जहां कही भी गरीब बेसहारा लोग परेशान है, उनकी मदद जरूर करें। हम सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग को जीतना है।
वही एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा/कोविड हेल्पलाइनद्वारा किये गए इन प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अक्षय मल्होत्रा, अक्षत कुमार, ऋषि सचदेवा, कुंज भसीन, चेतन कोचर, मुकेश कपूर, तरुण पांधी, प्रमोद पांधी आदि मौजूद रहे।
संस्था द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए एक कोविड हेल्प लाइन नंबर भी चल रहा है।
नंबर – 9837241310

