हरिद्वार – कोरोना संकट में कई सामाजिक संस्थायें आगे आकर जनहित के कार्य कर रही है। हरिद्वार की टीम जीवन संस्था भी लगातार इस संकट के समय में कभी आरटीपीसीर टेस्ट कैम्प तो कभी वैक्सीनशन कैम्प आयोजित कर कोविड के साथ जंग में सरकार की मदद कर रही है। सोमवार को पूर्व मेयर मनोज गर्ग और प्रशासन के सहयोग से टीम जीवन व श्री गोविंदघाट समिति के द्वारा हरिद्वार के गोविंदपुरी स्थित गोविंदघाट पर निशुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपना आरटीपीसीर टेस्ट कराया।

टीम जीवन के सदस्यों ने सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया और संदिग्ध लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच कराने की अपील की। टीम जीवन के सदस्य लगातार जनहित हेतु कार्य कर रहे हैं और विपदा की इस घड़ी में जनता की हर सम्भव सहायता भी कर रहें हैं। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक अभियान चलाया जा रहा है।

शिविर का आयोजन करने वालो में श्रवण गुप्ता, राजीव शर्मा, मुकेश जोशी, सी.ए अनमोल गर्ग, सी.ए अमन अरोड़ा, ओम प्रकाश वशिष्ट, रविकांत शर्मा, कमलप्रीत शर्मा, राजीव जोशी, विकेश शर्मा,
पंकज पाल, योगेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहें।

