हरिद्वार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि कोविड काल से ही जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने में जुटे हैं, कच्चा राशन उपलब्ध कराने से लेकर कोविड मरीजों को इलाज़ में मदद पहुंचाने तक के काम में जुटे ओम प्रकाश जमदग्नि ने एक और सराहनीय पहल की है। जमदग्नि ने कहा कि वह ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि हर व्यक्ति स्वस्थ्य और दीर्घायु हो, लेकिन भगवान ना करे अगर कोविड कि वजह से उनके स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी बच्चे के अभिभावक को कुछ हुआ तो वह 12 वी क्लास तक उस बच्चे को निःशुल्क पढ़ायेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपनों को खो रहे हैं। वैश्विक महामारी की वजह से कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। माँ-बाप की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए बच्चों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के साथ ही कई सामाजिक संस्थायें इन बच्चों की मदद के लिए आगे आये है। ऐसे वक्त में सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि ने जो पहल की है उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। ओम प्रकाश जमदग्नि लक्सर में जमदग्नि पब्लिक स्कूल का संचालन कर रहे हैं। स्कूल का कार्यभार उनके सुपुत्र संभाल रहे हैं।

