हरिद्वार – हरिद्वार में कोरोना के खिलाफ जंग में कई सामाजिक संस्थायें काम कर रही है। इन संस्थाओं के सहयोग से अब गली मोहल्लों में भी कैम्प लगाकर कोरोना जाँच और वैक्सीन लगाई जा रही है। हरिद्वार में आज उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन व पूर्व महापौर हरिद्वार मनोज गर्ग के सहयोग से टीम जीवन द्वारा से 45+ आयुवर्ग का वैक्सिनेशन और आरटी – पीसीआर (कोविड-19) टेस्ट का कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैम्प में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क वैक्सीन और कोविड जाँच करा सकता है।

हरिद्वार के वैश्य कुमार सभा, निकट कनखल थाना में इस कैम्प का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

दिनांक – 25 मई, दिन – मंगलवार, समय – सुबह 10 बजे से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *