मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस डकैती में शामिल 6 में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 42 हजार की नगदी और डकैती में लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बहादराबाद थाने में डकैती का खुलासा करते हुए हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि डकैती का खुलासा करने के लिए पुलिस की 8 टीमें लगाई गई थी। आधुनिक तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार चारो आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त की गई दो बाईक, हथियार के साथ जेवर और कुछ नगदी भी बरामद कर ली गई। वही डकैती की घटना का जल्द खुलासा करने पर एसएसपी हरिद्वार के द्वारा ढाई हजार रुपे पुलिस टीम को इनाम के रूप में देने की घोषणा भी की गई। पुलिस प्रशासन के द्वारा डकैती का खुलासा जल्द किए जाने पर पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस प्रशासन की सराहना भी की गई।

