मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने तीन जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम ललित, रितिक और गोपाल है। तीनो ही युवक भीमगोडा क्षेत्र के रहने वाले है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की हाथी पुल के बने रेन बसेरा के नजदीक तीन संदिग्ध युवक घूम रहे है जो लोगो की जेबों पर ताका झांकी कर रहे है और जेब काटकर मोबाइल, पर्स इत्यादि चोरी करने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर जाकर तीनो को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेब काटने वाले ब्लेड भी बरामद हुए है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन डिमरी, सिपाही रमेश, सतेंद्र और ललित शामिल रहे।

