हरिद्वार – हरिद्वार नगर निगम और उषा ब्रेको का विवाद खत्म होता नही दिख रहा है। जहाँ काँग्रेस के ही कई दिग्गज नेताओं ने अपनी ही पार्टी की मेयर पर सवाल खड़े किए हैं। वही अब पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इस विवाद पर तंज कर दिया है। हरीश रावत ने इस मामले में बीजेपी के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए एक शोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। अपनी फेसबुक पोस्ट में हरीश रावत ने लिखा है कि
“कल रात सपने में देखा कि एक बावला सा व्यक्ति हाथ में अखबार लिये चिल्ला रहा है, हरिद्वार में कद्दू कटा और बटा। खैर सपना तो सपना ही है, बात आई गई हो जाती। सुबह नहाने के बाद जब मैंने फ़ेसबुक मैसेजेज देखा तो उसमें एक मैसेज बहुत चौकाने वाला है की उड़न खटोले की लीज़ 30 साल कर दी गई है और पुराने खिलाड़ी को ही दे दी गई है। 30 साल की लीज़, चेयरमैन भी आये, मेयर भी आये, किराया बढ़ाने की अनुमति दी। लेकिन लीज़ किसी ने एक साथ 10 साल करने की भी हिम्मत नहीं की। धन्य हैं इस खेल कलाकार।

