लालढांग (हरिद्वार) – हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय कार्यालय श्री बालाजी धाम में हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक कर संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र जोशी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष सोहन सिंह सोनू तथा हरिद्वार ग्रामीण के महामंत्री के रूप में हीरा वल्लभ पंत तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुकरेती को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी ने भविष्य मे सामाजिक तथा हिंदू समाज के सम्मान प्रचार प्रसार की शपथ ली। बैठक की अध्यक्षता हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने की। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगी श्रद्धा नाथ, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल, उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी, बिजनौर जिला अध्यक्ष डॉ अमित चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौधरी और पंकज शर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

