हल्द्वानी (नैनीताल) – यास तूफान के खतरे को देखते हुए काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को 1 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। बाघ एक्सप्रेस रोजाना देर शाम 9:55 बजे काठगोदाम से हावड़ा के लिए रवाना होती है, यास तूफान के खतरे को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है की 1 दिन के लिए बाघ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया जाए, जिससे ट्रेन की आवाजाही पर कोई फर्क ना पड़े, बाघ एक्सप्रेस के रद्द होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सुरक्षा को धयान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

