ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई फैसले अब उनके ही गले की हड्डी बन रहे है। स्टाफ नर्सों की होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा का स्टाफ नर्सों ने विरोध जताया है।
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाफ नर्सों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि अभी तक स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं होती थी लेकिन इस बार सरकार लिखित परीक्षा कराकर पुरानी स्टाफ नर्सों का हक मारने की कोशिश कर रही है। स्टाफ नर्सों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से स्टाफ नर्स अस्थाई तौर पर काम कर रही हैं अभी तक जो भी भर्तियां होती थी वह मेरिट के आधार पर होती रही है ऐसे में सरकार द्वारा स्टाफ नर्स के लिए किये जाने वाले लिखित परीक्षा को तुरंत रद्द कर मेरिट के आधार पर भर्ती की जानी चाहिए। स्टाफ नर्सेज ने बताया कि कम सेलरी में वे कई सालों से काम कर रही है. ऐसे में प्राथमिकता के आधार उन्हें भी विभागीय नियुक्ति का अधिकार मिलना चाहिए।

