हरिद्वार – राशन वितरकों द्वारा राशन वितरण में की जा हीलाहवाली की शिकायतों के आधार पर गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने फ़ोन नंबर जकरी जारी किये है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि यदि सरकारी गल्ले राशन की दुकाने समयानुसार नही खुलती है तो हमारे नम्बर पर सूचित करें। और बन्द दुकान का फोटो भी व्हाट्सअप करे। ताकि संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर कार्यवाही की जा सके।

स्वामी यतीश्वरानन्द इससे पूर्व भी मेल आईडी जारी कर सुझाव मांग चुके है। जिसमे उन्हें सैंकड़ो मेल प्राप्त हुई है। सभी सुझावों व शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे है।
दरअसल पिछले कुछ समय से जनपद में राशन डीलरों की मनमानी की शिकायत सामने आ रही थी जीन शिकायतों का संज्ञान लेकर स्वामी यतिस्वरानंद ने यह फोन नंबर जारी किए हैं। उनका साफ तौर से कहना है कि यदि किसी भी राशन डीलर ने लोगों को राशन देने में लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

