हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना काल के चलते कोविड कर्फ्यू लागू है। काम धंधे ठप होने से लोगो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। ऐसे लोगो के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा और कोविड हेल्पलाइन संगठन आगे आया है। दोनो संगठन से जुड़े लोगों ने सोमवार को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन की किट बांटी। इस दौरान हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह भी मौजूद रहे।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा और कोविड हेल्पलाइन से जुड़े पदाधिकारियों ने सीओ सिटी के हाथो से ही राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि उनके संगठन के द्वारा प्रशासन के सहयोग से निःशुल्क आरटीपीसीर टेस्ट कैम्प, वैक्सीनशन कैम्प का आयोजन भी कराया जा रहा है। कोरोना काल के चलते कई लोगो के रोजगार नही चल रहे है, ऐसे लोगो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगो की मदद के लिए ही उन्होंने जनसेवा का निर्णय लिया और एक अलग से कोविड हेल्पलाइन ग्रुप बनाया। कोविड हेल्पलाइन और उत्तरांचल पंजाबी महासभा ये दोनों संगठन मिलकर लोगो की मदद कर रहे है और आगे भी उनके ये प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य लोगो से भी अपील की है जहां कही भी गरीब बेसहारा लोग परेशान है, उनकी मदद जरूर करें। हम सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग को जीतना है।

वही सीओ सिटी अभय सिंह ने दोनो संगठनों द्वारा किये गए इन प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ऋषि सचदेवा, अक्षय मल्होत्रा, अक्षत कुमार, कुंज भसीन, चेतन कोचर, मुकेश कपूर, तरुण पांधी, प्रमोद पांधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *