हरिद्वार – किसानों के आंदोलन के 6 महीनें पूरे होने पर आंदोलन से जुड़े तमाम किसान संगठनों के साथ कई राजनीतिक दलों ने भी किसानों के समर्थन में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने, एमएसपी की गारंटी मिले, किसानों के इन मांगों के साथ वह हमेशा उनके साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय हरिद्वार में पार्टी के सदस्यों ने मौन व्रत रखकर किसानों को समर्थन दिया और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपना विरोध दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *