मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस ने एक महिला से साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर पुलिस को तहरीर देकर यह शिकायत की थी कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर इन पांचों लोगों को गिरफ्तार किया था।

मीडिया के सामने विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि कुछ लोग उनको ब्लैकमेल करके मोटी रकम की मांग कर रहे थे, जबकि किसी भी आरोप से उनका कोई लेना देना नहीं है। राठौर ने कहा कि यह उनके खिलाफ कोई साजिश है, जो लोग उनकी राजनीतिक और सामाजिक छबि को खराब करना चाहते थे, उनके मुंह पर यह करवाई तमाचा है। राठौर ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को की है, पुलिस की कार्यवाही की तारीफ करते हुए विधायक ने कहा कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को बहुत जल्दी पकड़ लिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग की है। सुनिए विधायक सुरेश राठौर ने कहा क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *