हरिद्वार – भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा की कुछ समय बाद मानसून सत्र प्रारम्भ हो जाएगा और पूर्व की भांति एक बार फिर मेयर पति का नाटक शहर की जनता देखेगी और महापौर और उनके पति को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद भी शहर के सभी नाले गंदगी से अटे पड़े हैं ।
भाजपा पार्षद दल भी कई बार लिखित में इसकी शिकायत कर चुका है लेकिन इस स्थिति ज्यों की त्यों है अगर इस बार ज्वालापुर और कनखल में जलभराव हुआ तो वे स्वयं महापौर के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे उन्होंने कहा कि मेयर पति केवल फोटो वाली राजनीति कर रहे हैं और नगर निगम में जुड़ा नया क्षेत्र चाहे वह जगजीतपुर का हो या सीतापुर वहां गंदगी का अंबार लगा पड़ा हुआ है वहां नालिया नहीं बनी है और स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी है। आज हरिद्वार नगर निगम बोर्ड का गठन हुए लगभग ढाई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है केवल अधिकारियों और भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से मेयर पति अशोक शर्मा के दायित्वों का निर्वहन पूरा नहीं हो पाएगा उन्हें जनता ने जो जनादेश दिया है उस पर उन्हें खरा उतरना होगा
विकास तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार उषा ब्रेकों प्रकरण में मोटी खरीद फरोख्त कर उन्होंने उषा ब्रेको को निगम की जमीन बेच दी है और तत्परता से बोर्ड मीटिंग बुलाकर सारा काम किया है उससे उनकी पोल खुल गई है, यह तो अच्छा है की स्लेज फार्म की जमीन भाजपा पार्षद के दल के द्वारा पहले ही भारत सरकार को दी जा चुकी है जिससे वह बची हुई है। केआरएल से सांठगांठ में पहले ही वे लिप्त है एडवरटाइजिंग का और फुल फरोशी का ठेका आज तक नहीं हो पाया है। इस सारे प्रकरण में मेयर पति अशोक शर्मा की मिलीभगत है यदि जल्द ही इन सारे विषयों पर कार्यवाही नहीं की गई तो भाजपा महापौर के आवास के बाहर अनशन पर बैठेगी।

