देहरादून – आईएमए और बाबा रामदेव का विवाद अभी थमता नहीं दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा है। पूरे विवाद पर अब तक मोन रही उत्तराखंड सरकार का पहली बार इस पूरे मसले पर बयान सामने आया है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ तौर पर कहा कि यह समय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का नहीं है, ना ही बहस या विवाद का समय है, सबको संयम से काम लेने की जरूरत है। मानवीय पहलू को धयान में रखते हुए सबको अपना-अपना काम करना चाहिए। रामदेव पर आइएमए ने 1000 करोड़ का मानहानि का दावा किया है, इस पर उन्होंने कहा कि भारत में कानून है वह अपना काम करेगी। सुबोध उनियाल ने ऐसे विवादों में नही पड़ने की सलाह दी है। कांग्रेस इस पूरे विवाद पर बाबा रामदेव को निशाने पर लेते हुए सरकार पर भी हमलावर है।

आप भी सुनिए मंत्री सुबोध उनियाल ने क्या कहा ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *