हरिद्वार – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूरे देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हरिद्वार में भी महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विमला पांडे ने कहा कि स्वाधीन भारत को गढ़ने में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की महत्वपूर्ण भूमिका है। समूचा देश आज उनके द्वारा किए गए चिकित्सा, शिक्षा, औद्योगिकीकरण रोजगार के क्षेत्र में किये गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए नमन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *