रानीपुर (हरिद्वार) – रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सिडकुल (हरिद्वार), BHEL हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिस कर रहे छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित कराने या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने हेतु विधानसभा भवन देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर इस विषय से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। रानीपुर विधायक अध्यक्ष चौहान ने कहा कि सिडकुल, बीएचईएल सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिस करने वाले आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग के छात्रों की परीक्षा ना होने के कारण उन्हें एन सी वी टी प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रही है जिस कारण इन सभी छात्र-छात्राओं के सम्मुख गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि जब तक इनको प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तब तक यह छात्र- छात्राएं नौकरी के लिए कहीं निजी वह सरकारी संस्थानों में आवेदन नहीं कर सकते है। मुख्यमंत्री को विधायक आदेश चौहान ने हाई स्कूल की तरह ही इन छात्र छात्राओं को उत्तीर्ण मानकर प्रमाण पत्र जारी करने या कोरोना की एसओपी के अनुसार परीक्षा आयोजित करा कर प्रमाण पत्र जारी करने का सुझाव दिया।

माननीय मुख्यमंत्री ने इस समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय कौशल विकास मंत्री भारत सरकार से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के विषय में भी मुख्यमंत्री से चर्चा – वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *