हरिद्वार – टीम जीवन संस्था के प्रयास और प्रशासन के सहयोग से हरिद्वार के कई क्षेत्रों में फ़्री RT-PCR टेस्टिंग व वैक्सीनेशन कैम्प शुरू कर दिए है। सभी कैंपो का आयोजन टीम जीवन की देख रेख में हो रहा है। गुरुवार को हरिद्वार के कई क्षेत्रों में कैम्प आयोजित किये गए। पहला हरिद्वार वैश्य समाज व टीम जीवन की देख रेख में श्रवण नाथ मठ, लाइब्रेरी हॉल, बड़ी सब्जी मंडी, हरिद्वार, दूसरा श्री अग्रवाल सभा ज्वालापुर, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर व टीम जीवन के संयोजन में वैश्य पंचायती धर्मशाला ज्वालापुर में, तीसरा संतपुरा कनखल में संत जगदीश सिंह जी व टीम जीवन कि देख रेख में में लगाया गया। इन कैंपो में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने वैक्सीनेशन व आर टी- पी सी आर टेस्टिंग कराई गयी।

टीम जीवन के मुख्य संरक्षक पूर्व मेयर मनोज गर्ग कैम्प स्थलों पर जाकर कार्यकर्ताओ द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा और दूसरे सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मेयर मनोज गर्ग ने सभी से आग्रह किया ऐसे ही लगातार जनहित हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में वैक्सीनेशन व आरटी-पीसीआर कैंप आयोजित किए जाएं जिससे समाज जागरूक हो और कोरोना से जंग जितने में हम सभी सफल हो।

वही टीम जीवन सभी सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु जनअभियान चलाया जाए और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाए।

इस अवसर पर श्रवणगुप्ता , सुयश अग्रवाल, अनिल गुप्ता , विजय बंसल , प्रदीप बृजवासी, प्रशांत मेहता ,अनुज गोयल, अनिल अग्रवाल,सी ए अनमोल गर्ग, सी ए अमन अरोड़ा, अंशु गुप्ता ,सौरभ अग्रवाल, नितिन मंगल, आशीष मित्तल, विपिन गुप्ता, शुभम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आयुष यश लालवानी, राजीव जोशी, अरविंद चौधरी, दिनेश कालरा पीयूष जाटव, जोंटी बृजवासी ,अनिल सिंघल, सन्दीप गुप्ता, राघव मित्तल, आशुतोष मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *