ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – उत्तराखंड में बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी का कहना है कि प्रशासन के द्वारा ब्लैक फंगस के लिए राजकीय सुशीला तिवारी को अधिकृत किया गया है और चिकित्सालय के अंदर आइसोलेट वार्ड तैयार करा दिया गया है। हल्द्वानी के अंदर फिलहाल दो ब्लैक फंगस के मामले हैं, जिनका इलाज सुशीला तिवारी में चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के संक्रमित होने पर हल्द्वानी शहर में बाल रोग विशेषज्ञ की टीम तैयार है और सुशीला तिवारी और डीआरडीओ अस्पताल को तैयार किया जा रहा है। जिले के अंदर 11 बाल रोग विशेषज्ञ हैं और जरूरत पड़ने पर प्राइवेट चिकित्सालय से भी संपर्क किया जाएगा, बच्चों को देखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा भी लगातार बैठक कर जनसंपर्क किया जा रहा है। नैनीताल जिले में फिलहाल बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या कम है उसके बावजूद भी हम पूरी तरह से तैयार है।

