हरिद्वार – स्वामी रामदेव और आईएमए के बीच चल रहे विवाद के बीच रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का बयान भी सामने आया है। आचार्य बालकृष्ण ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। हम मॉडर्न चिकित्सा का सम्मान करते हैं और उसकी मदद भी लेते हैं। लेकिन कुछ लोग योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं, यही लोग साजिश के तहत स्वामी रामदेव को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस साजिश को ना काम करने के लिए पतंजलि के साथ आए। साथ ही कहा की देश का एक बहुत बड़ा तबका है जो योग और आयुर्वेद को देश और दुनिया के सामने बढ़ता हुआ देखना नहीं चाहता है।

