हरिद्वार – योग गुरु स्वामी रामदेव और आईएमए के बीच चल रहा विवाद अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर बुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पतंजलि योगपीठ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने स्वामी रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रामदेव को प्रधानमंत्री मोदी का एजेंट बताया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्वामी रामदेव कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाने वाले एलोपैथिक चिकित्सकों का अपमान कर रहे हैं। रामदेव पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आने वाले समय में युवा कांग्रेसी और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान युथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आप भी देखिए क्या थे वहां के हालात ..

