लक्सर (हरिद्वार) – कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेर्तत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शैलेन्द्र नेगी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से माँग की है कि 1 जून से लक्सर का बाजार खोला जाए और नियमो में ढील की जाए। मांग पूरी ना होने पर कांग्रेस सेवादल ने उपवास पर बैठने की चेतावनी भी दी हैं। इस अवसर पर राजेश रस्तौगी ने कहा कि लक्सर सहित राज्य भर का व्यापारी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं। सरकार को बाजार खुलवाने में शिथिलता बरतनी चाहिये। इस मुश्किल दौर में आर्थिक महामारी कोरोना महामारी से भारी पड़ती दिखाई दे रही है।

पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ उमादत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायको को मुख्यमंत्री से बातचित करके व्यापारियों को आर्थिक पैकेज दिलवाना चाहिये। नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि आशा ही नही पूरा विश्वास है कि लक्सर के एसडीएम महोदय ज्ञापन पत्र पर कार्यवाही अवश्य करेंगे।

कांग्रेस सेवादल लक्सर विधान सभा अध्यक्ष सोनू पालीवाल ने कहा कि यदि सरकार ने एक जून से लक्सर का बाजार खोलने में राहत नही दी तो कांग्रेस सेवादल मैन बाजार में मौन उपवास रखेगा। इस मौके पर लक्सर कांग्रेस सेवादल विधान सभा अध्यक्ष सोनू पालीवाल, शुभ्र रस्तौगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *