हरिद्वार – उत्तराखंड के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मिल प्रबंधकों को मील बंद होने के 15 दिन बाद किसानों के गन्ने का भुगतान करने का निर्देश दिया है। 15 दिन बाद में भुगतान न होने पर मिल प्रबंधकों को एक्ट के अनुसार साढ़े सात प्रतिशत ब्याज देना होगा।
हरिद्वार के अटल गेस्ट हॉउस में मंत्री यतीश्वरानंद और चीनी मिल प्रबंधकों की बैठक हुई। बैैैठक में जिले के सभी मिल प्रबंधकों से गन्ने का बकाया संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान सामने आया कि चीनी मिलो पर किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपये बकाया है। स्वामी यतिस्वरानंद सभी मील प्रबंधकों से कहा कि मिल बंद होने के 15 दिन बाद किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया और कहा कि 15 दिन बाद में भुगतान नहीं होता तो एक्ट के अनुसार साढ़े सात पर्सेंट का ब्याज चीनी मिलों को देना होगा। यतीश्वरानंद ने कहा कि कुछ चीनी मिल प्रबंधन अपनी मर्जी चलाना चाह रहे है लेकिन वो ऐसा बिल्कुल नही करने देंगे। एक्ट के अनुसार ही पेमेंट करना होगा।

