ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए मांग की है कि कोरोना काल में व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं अब व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ चुका है उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में 1 जून से उनको अपनी दुकानें खोले जाने की अनुमति दी जाए।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि व्यपारियों ने हमेशा सरकार का साथ दिया है। लेकिन हालात को समझते हुए सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए। उन्होंने कहा अगर सरकार उनकी बातें नही मानती तो वह असहयोग आंदोलन को मजबूर होंगे। व्यापारी अपनी दुकानों को खोलने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सप्ताह में एक दिन कुछ घंटे राशन की दुकान खोलने की अनुमति दे रही है, उससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है और कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि अगर सरकार दुकानें खोलने की अनुमति दे दे तो बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ेगी। साथ ही व्यापारियों का रोजगार भी चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *