ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – पहाड़ों में शादियों से फैला कोरोना, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि पहाड़ों में कोरोना के फैलने की मुख्य वजह शादियां है, क्योंकि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बाद भी 25 की जगह 50 या उससे ज्यादा भी लोग शादियों में जाते रहे जिससे पहाड़ों में तेजी से कोरोना फैला है, उन्होंने कहा कि लोगों ने गांव घरों में शादी विवाह के कार्यक्रमों में मास्क नहीं लगाया जिससे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता रहा जिससे पहाड़ों में हालात खराब हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *