हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार को हर तरफ से सहयोग मिल रहा है। धार्मिक, सामाजिक और उद्योग जगत भी इस संकट के समय सरकार को हर संभव संसाधन जुटाने में सहयोग दे रहा है। प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिन्द्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा से वार्ता कर सहयोग की बात की थी। इसी महीनें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दोनों लोगों की कोविड वैश्विक महामारी को लेकर बात हुई थी। कोविड मरीज़ों की मदद के उद्देश्य से महिंद्रा ग्रुप के महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी के सौजन्य से उत्तराखंड के लिए 3 एम्बुलेंस मुहिया करा रहा है।

शनिवार (29 मई) को सुबह 11.15 बजे हरिद्वार जिलाधिकारी सी0 रविशंकर के निवास स्थान पर महिंद्रा ग्रुप द्वारा 03 एंबुलेंस जिलाधिकारी हरिद्वार को सोंपी जाएंगी। कंपनी ने बताया कि 02 एम्बुलेंस CMO, हरिद्वार के नाम पर रजिस्टर्ड होगी, जबकि 01 अन्य CMO, नैनीताल के नाम पर रजिस्टर्ड होगी व नैनीताल भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *