हरिद्वार – कोरोना काल मे कई सामाजिक संस्थाएं आगे आकर लोगो की मदद कर रही है। ऐसे ही हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित समाज ने भी श्री माँ गँगा जी की रसोई शुरू की है। रोजाना यहाँ सैकड़ों लोगो के लिए भोजन बनाया जा रहा है। सैकड़ो तीर्थ यात्रियों को पुरोहितों की ओर से गद्दीयों से पंतदीप पार्किंग, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से भोजन सेवा प्रसाद रूप में दी गई। तीर्थ पुरोहितों द्वारा 800 खाने के पैकेट बांटे गए। तीर्थ पुरोहित पंडित सौरभ सिखौला ने कहा कि इस कोरोना महामारी के समय में तीर्थ यात्रियों के साथ सभी ज़रूरतमंदों को भोजन देना हम पुरोहितों का कर्तव्य है। हम सभी पुरोहित पूरी निष्ठा के साथ इस सेवा को नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कर रहे हैं। वो पुलिस विभाग का भी धन्यवाद करते हैं जहां भी आवश्यकता होती है, पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। वही उन्होंने माँ गंगा से जल्द ही देश को कोरोना मुक्त करने की कामना भी की।

भोजन बांटने वालो में मुख्य रूप से सौरभ सिखौला, अनिल कौशिक, सेवा राम मिश्रा, उमा शंकर वशिष्ठ, सचिन कौशिक, सिद्धार्थ त्रिपाठी, महेश तुंबडीया, मोनू बागडोलिये, विजय प्रधान, विपुल प्रधान, मोहित गोस्वामी, अंकुर पालिवाल, मृदुल शास्त्री, वासु कौशिक आदि तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *