हरिद्वार – देश मे मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए जिला बीजेपी महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष रीता चमोली के नेतृत्व में माँ गंगे ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सेवा ही संगठन को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के विभिन्न मोर्चों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा जिले के रुड़की और हरिद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में चल रही महामारी को देखते हुए ब्लड बैंकों में खून की कमी से किसी की भी जान न जाए, यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि रक्त दान महादान है। इससे लोगो की जिंदगी बचाई जा सकती है। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने बताया कि महिला मोर्चे की बहनो के द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान किया गया, इसमे महिला मोर्चा के द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया है। कार्यक्रम सयोजिका रीमा गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार महिला मोर्चे ने 63 यूनिट रक्त दान किया।

इस दौरान महिला मोर्चा की मनु रावत, मनजीत कोर, रीमा गुप्ता, गुड्डी कश्यप, उषा राठौर, कमल गोयल, आमरीन, शालिनी यादव, अमृता पांडे, राव आमरीन, रीता शर्मा आदि नेत्रियों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *