हरिद्वार – ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार द्वारा हरिद्वार ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉक्टर शाहनवाज खान को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान शिविर का का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लड वॉलिंटियर्स ऋषि सचदेवा ने बताया कि शिविर में लगभग 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान शिविर में 250 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। लोगों द्वारा लगातार रक्तदान में हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बता दें की वॉलिंटियर्स ग्रुप के सदस्य भी आपात स्थिति में करते हैं रक्तदान युवा बने प्रेरणा, इमरजेंसी में जरूरतमंदों की मदद के लिए वाट्सएप ग्रुप बना लाेगों काे जाेड़ रहे। स्वेच्छा से किया गया रक्तदान बहुमूल्य जीवन को बचा सकता है। जिले में स्वैच्छिक तौर पर रक्तदान करने एवं युवाओं को जोड़ने के लिए कई संस्थाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। 

हरिद्वार के युवाओं ने ब्लड वॉलंटियर वाट्सएप ग्रुप बनाकर सैकड़ों लाेगाें को अपने साथ जोड़ रखा है, ताकि जरूरतमंद लोगों की इमरजेंसी में मदद की जा सके। 

ग्रुप का मकसद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ इमरजेंसी में जरूरतमंद की सहायता करना है। अब तक कई सदस्य स्वेच्छा से रक्तदान कर चुके हैं। 

ब्लड वॉलिंटियर्स ग्रुप के पदाधिकारी शेखर सतीजा ने बताया कि हमारे द्वारा ग्रुप बनाकर उन लोगों को जोड़ा जा रहा है जो स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहते हैं। 

उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों लोग ग्रुप में जुड़ चुके हैं। ग्रुप के सदस्य हरिद्वार व अन्य जिलों में भी ग्रुप सदस्यों के संपर्क में रहते हैं, ताकि आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इसी तरह जिले में इमरजेंसी ब्लड बैंक ग्रुप के सदस्य भी आपात स्थिति में स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। शेखर सतीजा ने बताया कि आज हमारे द्वारा हरिद्वार ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी रहे डॉ शहनवाज खान की याद मैं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

रक्तदान शिविर के पूर्व डॉक्टर शहनवाज खान की प्रतिमा पर पुष्प कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, विशाल अनेजा,अमित शर्मा, चीकू कालरा, हन्नी कथूरिया, विशाल अरोडा, मनीष लखानी, तुषार गाबा, विक्की तनेजा, शादाब सलमानी, फुरकान अंसारी, प्रवीण कपिल, अजय पाल, नितिन कर्णवाल, नामित गोयल, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश विरमानी, सुमित बंसल, मयंक छाबरा, लक्ष्य नारंग, कामना तनेजा, नवदीप अरोड़ा, राहुल खुराना, दर्पण चड्डा, रविन्द्र शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *