हरिद्वार – दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम चर्चित सागर धनकड़ की हत्या के मुख्य आरोपी पहलवान सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुँच सकती है। सुशील कुमार सागर धनकड़ हत्या के बाद से फरार हो गया था, कयास लगाया जा रहा था कि सुशील कुमार हरिद्वार में आकर ही छुपा था और किसी बड़े संत से मदद भी मांगी थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच अब यह जांच में जुटी है कि आखिर सुशील कुमार हरिद्वार में कहाँ कहाँ रुका था। इसी वजह से दिल्ली क्राइम ब्रांच सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुँच सकती है। जैसे ही ये खबर मीडिया में आई तो चैनलों ओर अखबारों के प्रतिनिधि आश्रमों के बाहर डेरा डाला हुआ है। बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर भी सुबह से ही पत्रकारों का जमावड़ा लगा है, लेकिन किसी को भी दोपहर तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नही लगी। अटकलों का दौर जारी है।

गौरतलब है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है की सुशील कुमार को हरिद्वार में किसी बड़े संत ने छुपने में मदद की थी। हत्या के बाद वो हरिद्वार में आकर रुका भी था, इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा सुशील कुमार को उन ठिकानों पर लेकर जाने की खबर तेजी से फैल गई।
बताया ये भी जा रहा है कि पहलवान सुशील कुमार का मोबाइल हरिद्वार में ही स्विच ऑफ हुआ था। दिल्ली क्राइम ब्रांच सुशील कुमार का मोबाइल भी बरामद करने की कोशिश कर रही है।
हालांकि हरिद्वार पुलिस ऐसे किसी सूचना की जानकारी ना होने की बात कह रही है।

