हरिद्वार – उत्तरांचल पंजाबी महासभा व कोविड हेल्पलाइन संस्था द्वारा लगातार कोरोना काल मे असमर्थ और असहाय लोगो की मदद की जा रही है। चाहे वो असमर्थ लोगो का वैक्सीनशन या फिर आरटीपीसीर टेस्ट या फिर कच्चा राशन। हर जरूरत मंद की मदद की जा रही है। दोनो संगठनों द्वारा आज भी वैक्सीनेशन के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया गया।

संस्था की सहायता से डॉ कोमल ने सलेमपुर गांव में घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मोटिवेट किया। इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ कोमल का आभार भी व्यक्त किया है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि इनके मोटिवेट करने पर ऐसे ऐसे परिवारों में वैक्सीनेशन किया गया, जो लोग बहुत ही डरे हुए थे, डॉ कोमल के समझाने पर सभी लोग तैयार हुए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तरांचल महासभा की ओर से भी डॉक्टर कोमल का आभार व्यक्त करते है कि जिनके सहयोग से आज गांव के बहुत से लोग जागरूक हुए। ग्राम सलेमपुर की आशा को साथ लेकर घर घर जाकर कोमल और प्रदीप नौटियाल ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा/कोविड हेल्पलाइन टीम के साथ पूरी मेहनत से कार्य करने का मार्गदर्शन किया। आंगनबाड़ी की मदद से घर-घर जाकर के वहां की जनता को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया और 50 लोगों का टीकाकरण किया गया 3 दिन में गांव में लगभग 100 लोगों का टीकाकरण किया गया।
इस दौरान अक्षत कुमार, ऋषि सचदेवा, अक्षय मल्होत्रा, कुञ्ज भसीन, सचिन गांधी, सेठी जी. सोनू. कमल, विनोद, कपिल हंस और राव जिला पंचायत सदस्य आफाक अली समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *