हरिद्वार – स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े लोगों ने सुभाष नगर स्थित प्राइमरी विद्यालय में 35 आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मेडिकल किट बांटी। किट में प्लस ऑक्सीमीटर, डिजीटल थर्मामीटर , एन 95 मॉस्क, स्टीमर, हर्बल सेनिटाइजर आदि शामिल है। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कोविड काल में अब व्यापक सर्विलेंस का अभियान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से चलाया जा रहा है। बीते साल भी आशा कार्यकर्ताओं ने गली- गली और मोहल्लों में जाकर हर घर से कोरोना महामारी में सिम्टम्स (Symptoms) का सर्वे कर डाटा एकत्र किया था। लॉक डाउन के दौरान प्रवासियों के स्वास्थ्य से लेकर हर प्रकार की जानकारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जुटाई थी। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में भी मदद दे रही थी। एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर में समय निष्ठा से अपना कार्य कर रही हैं। यह सभी बहने कोरोना योद्धा है, हम सब इन कोरोना योद्धाओ का सम्मान करते है।

रीता चमोली ने बताया कि स्पर्श गंगा परिवार आशा कार्यकर्त्ताओं, आंगनवाड़ी बहनो इस सेवा के जज्बे को सलाम करती है और उनकी सुरक्षा के लिए यह किट भेंट की है।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष डॉ अमरीश, कुलवंत चड्डा, मंजू मनु रावत, राजीव शर्मा, राधे श्याम, पवनदीप, उमेश पाठक, गौरव कपिल, रेखा शर्मा, मनप्रीत कोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *