हरिद्वार – फुटपाथ के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के आवाहन पर प्रदेश भर में लघु व्यापारियों ने अपनी 03 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया, वहीं धर्म नगरी में बेल वाला स्थित प्रांगण में सामाजिक दूरी के साथ धरना प्रदर्शन कर लघु व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की तर्ज पर 03 महीने का खाद्यान्न राशन, 2 हज़ार का अनुदान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 10 हज़ार के लोन प्रक्रिया की बैंकों के किश्ते 06 महीने के लिए स्थगित किए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कोविड-19 की वैश्विक महामारी की वजह से कोरोना कर्फ्यू के दौरान रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को अपनी जीविका व परिवार के पालन पोषण बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड सरकार को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की तर्ज पर असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को अनुदान राशि के साथ उचित प्रबंधन करके राशन सामग्री राज्य सरकार द्वारा दीया जाना न्याय पूर्ण होगा। उन्होंने यह भी कहा उत्तराखंड राज्य में पहले वर्ष 2019 में ट्रेनों के संचालन बंद होने के कारण फुटपाथ का व्यापार पहले ही प्रभावित हो रहा था उसके उपरांत कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन अवधि के दौरान कारोबार से वंचित रहे लघु व्यापारी अब कोरोना कर्फ्यू की मार झेल रहे हैं यदि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही असंगठित क्षेत्र के वर्ग के लिए राशन सामग्री की व्यवस्था पर जल्दी निर्णय नहीं लिया गया तो सभी लघु व्यापारी संगठन स्थानीय जनप्रतिनिधियों का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

सरकार से अपनी 03 सूत्रीय मांगों को लेकर बेल वाला, वेंडिंग जोन स्थल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते लघु व्यापारियों में दीपक कुमार महारा, शिवकुमार, राजेंद्र पाल, टीटू अग्रवाल, लालचंद बिश्नोई, भोला यादव, मोहनलाल, प्रभात चौधरी, जय सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश कालियान, बलबीर सिंह कश्यप, चंदन सिंह रावत, रक्षपाल सिंह, तस्लीम अहमद, नईम सलमानी, अशोक शर्मा, रामबहादुर, मंजू पाल, आशा कश्यप, सुमन गुप्ता, पुष्पा दास, सुमित्रा देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *