हरिद्वार – कोविड कर्फ्यू के कारण उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर प्रदेश के व्यापारियों को राहत देने का निवेदन किया है। हरिद्वार में जिलेभर के व्यापारियों द्वारा सरकार के खिलाफ ताली थाली बजाकर विरोध जताया था और सरकार से राहत देने की माँग भी की थी।

मदन कौशिक ने बताया कि अब उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उन स्थानों पर व्यापारियों को राहत देने के लिए निवेदन किया है जहाँ कोविड संक्रमण के मामले कम है। कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही इस विषय पर विचार किया जाएगा। वही उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में जल्द ही चारधाम यात्रा को खोले जाने पर भी सरकार विचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *