ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – प्रदेश में कोविड संक्रमण की वजह से कर्फ्यू लगा है जिसकी वजह से दुकानें बंद हैं, दुकाने बंद होने की वजह से व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसके विरोध में अब व्यापारी संगठन सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में है। हल्द्वानी में आज व्यापारियों ने फल और सब्जी बेचकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि दुकानें बंद होने से व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यापारी कर्ज के बोझ तले दब गया हैं लेकिन सरकार व्यापारियों को राहत देने के बजाय उल्टा उनकी दुकानें खोलने की अवधि को आगे बढ़ा रही है जिसके चलते दुकानदारों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है। मजबूरन कई व्यापारी अब सब्जी और फल का ठेला लगाकर सरकार को विरोध दर्ज कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार ने अगर जल्द व्यापारियों की मांग नहीं मानी तो व्यापारी खुद से दुकान खोलने की बात कह रहे हैं, अब देखना है सरकार कैसे और किस रूप में व्यपारियों को राहत देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *