अल्मोड़ा (कुमाऊं) – एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहे है वीडियों में एक लड़का और पुलिस वालों के बीच धक्का मुकि हो रही है। वीडियो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो देख कर जगह को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वीडियो देखने के बाद यह भी साफ नहीं हो रहा है कि आखिर विवाद हुआ क्यों .. लेकिन वीडियो देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि कर्फ्यू और मास्क को लेकर कोई विवाद उत्पन्न हुआ, वीडियो में पुलिस वाले मास्क न लगाने का युवक पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि युवक यह कहते सुनाई दे रहा है कि मैं तो घर पर ही हूं, घर पर मास्क क्यों लगाऊं, मामला आखिर है क्या यह तो जांच का विषय है लेकिन वीडियो में पुलिस वाले ओर युवक एक दूसरे को गलत बताने में जुटे है, देखिये वायरल वीडियो ..

