हरिद्वार – हरिद्वार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सरकार से वैक्सीनेशन बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि जिस धीमी गति से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है उस तरीके से वैक्सीनेशन करने में सालों गुजर जाएंगे। वहीं महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश में प्रतिदिन करोड़ों के हिसाब से वैक्सीन लगनी चाहिए जिससे जल्द से जल्द पूरे देश में वैक्सीनेशन का काम पूरा हो सके। पर जिस तरीके से वैक्सीनेशन का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है यह चिंताजनक बात है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द वैक्सीन की गति को बढ़ाया जाए। वही कांग्रेस महासचिव संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों की जगह अब भाजपा के नेताओं को वैक्सीन लगाने का ठेका दे दिया गया है। ऐसे तो देशभर में सालों में वैक्सीनशन का काम पूरा नही हो सकेगा। भाजपा नेताओं को वैक्सीन का ठेका दिया जाना दर्शाता है कि ये लोग आपदा में अवसर तराश रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *